जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि अंबाला निवासी बादल (30), मीनाक्षी व एक अन्य युवक बाइक पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। जैसे ही ये देहरादून-अंबाला हाईवे पर भाभरी मोड़ के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बादल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी व अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना - 2
गागलहेड़ी में देहरादून-अंबाला हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।