फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर दादा-पोती समेत तीन की मौत, चालक फरार

Sat, 02 Apr 2022 04:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दर्दनाक हादसे में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों लोगों को ट्रक से कुचलकर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनरपुर में देहरादून-अंबाला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दादा-पौत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की और ट्रक पीछे हटाया तो क्लीनर को कुचल दिया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे थाना गागलहेडी क्षेत्र में अंबाला-देहरादून हाईवे पर गांव भाभरी मोड़ के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार राजबल (54) पुत्र बदलू  निवासी हिरनबाड़ा, थाना बाबरी, शामली और उनकी पौत्री सृष्टि (7) की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले क्लीनर की पहचान नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया याकूब की फैक्टरी का बड़ा राज: खाड़ी देशों में निर्यात होता था मीट, सबूत के लिए काफी है ये सच, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त राजबल अपनी पौत्री के साथ से छुटमलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। क्लीनर ट्रक से नीचे उतर गया। बाइक सवारों की मौत होने के बाद चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को पीछे हटाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक क्लीनर भी चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: याकूब की फैक्टरी को लेकर बिजली विभाग का बड़ा दावा, क्या एमडीए से हुई ये बड़ी भूल? जानें क्या है पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें