फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: दूल्हे ने दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, निकाह से पहले रखी कार व कीमती सामान की डिमांड, थाने पहुंचा मामला

Mon, 15 Nov 2021 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दहेज में कार व अन्य कीमती सामान की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन पक्ष ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आला अधिकारियों से मिलकर भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में कार और अन्य कीमती सामान देने से मना करने पर वर पक्ष ने निकाह से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही आला अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई करने की गुहार भी लगाई है। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता तैय्यबपुर बड़ा गांव निवासी एक युवक के साथ तय किया था। शादी की तारीख 21 नवंबर रखी गई थी। जिसके चलते कार्ड बांटने भी शुरू कर दिए गए थे, लेकिन शादी से चंद दिनों पूर्व वर पक्ष की ओर से दहेज में कार व अन्य कीमती सामान की लिस्ट वधू पक्ष को थमा दी गई। जिसे देख लड़की के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे कुछ सामान देने को राजी भी हो गए, लेकिन कार सहित अन्य सामान देने में आर्थिक स्थिति को हवाला देकर उन्होंने असमर्थता जताई। साथ ही उनकी मिन्नतें भी कीं, लेकिन वर पक्ष नहीं माना और उसने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके चलते परिवार में शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। अब वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, साथ ही सहारनपुर जाकर आला अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करने और सगाई के दौरान दिए गए सामान को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें