फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हनी ट्रैप में फंस गया सहारनपुर का युवक, अवैध वसूली के लिए लगाया बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला

Mon, 30 May 2022 11:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवक को फंसाकर अवैध वसूली की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली की गई। इसके बाद भी आरोपी युवती ने मनमाफिक रकम न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के पिता ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी चांद उर्फ भूरू का कहना है कि उसका पुत्र शाहरुख तीन माह पूर्व चिलकाना स्थित एक जिम में जाता था। वहीं, एक युवती भी आती थी। उसने उसके पुत्र से दोस्ती कर ली। इसी बीच युवती उसके पुत्र से रुपये की मांग करने लगी। कई बार उसके पुत्र ने युवती को रुपये भी दिए।
विज्ञापन


इसके बाद युवती की मांग बढ़ती गई। जिस पर उसके पुत्र ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद युवती ने 20 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवती ने उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली मंडी में झूठी तहरीर दे दी। इसके बाद समझौता करने के लिए रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा:   इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन

 
चांद का कहना है कि युवती का गिरोह लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करता है। इसी गैंग के युवक के खिलाफ थाना कुतुबशेर और कोतवाली देहात में युवती के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामला हनी ट्रैप से जुड़ा है। मुस्कान नामक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें