सूचना मिलते ही एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीएसी तैनात कर दी गई। दोनों छात्रावास के छात्रों को छात्रावास से बाहर कर दिया गया। उधर, सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
फोटो वीडियो से चिह्नित होंगे छात्र
कॉलेज प्रशासन उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर रहा है। इसके लिए फोटो और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। जो भी छात्र मारपीट में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ कॉलेज स्तर से भी कार्रवाई करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
ठंड में हुए छात्रावास से बाहर
सर्दी के बीच छात्रों को बाहर कर दिया गया, जिससे कई ऐसे छात्र जो विवाद में शामिल नहीं थे। उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने ऐसा शांति व्यवस्था बनाने के लिए किया, जिससे छात्रावास के भीतर कोई विवाद न बढ़े।
एमबीबीएस छात्रों में किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। वह पुलिस में पहुंचे थे। मगर बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 200 छात्र आमने-सामने आ गए, जो एक दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। ऐसे में पुलिस बुलाई गई। दो छात्रावास की बिजली आपूर्ति बंद कर छात्रों को बाहर कर दिया गया है। मामला पुलिस में पहुंचा है पुलिस स्तर से ही कार्रवाई होगी।
- डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी।