फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: दो दिन रद्द रहेगी सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस, लोगों को होगी बड़ी परेशानी

Mon, 31 Oct 2022 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur-Una Himachal Express Train: आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। एक और दो नवंबर को सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इससे लोगों को बड़ी परेशानी होगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharanpur-Una Himachal Express Train: अंबाला-लुधियाना सेक्शन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम होने के चलते दो दिन सहारनपुर-अंबाला रेल लाइन पर ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस मंगलवार और बुधवार को रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत रेल फ्लाईओवर एक और दो नवंबर को शंभू व राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रखा जाएगा। इस रेल फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 250 फीट है। इस कार्य को करने के लिए रेलवे की ओर से मंगलवार को सुबह 10:30 से शाम 5:20 बजे और बुधवार को दोपहर 1:10 से 4:40 बजे तक का ब्लॉक रहेगा। 

वहीं ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस उक्त दिनों में रद्द रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे बनकर अंबाला, नंगलडैम होते हुए दोपहर में साढ़े 12 बजे ऊना हिमाचल पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा

खास बात यह है कि इस ट्रेन से कामकाजी लोग जगाधरी, यमुनानगर और अंबाला जाते हैं। दो दिन ट्रेन के नहीं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: गांव में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, देखने वालों की जुटी भीड़, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें