फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News : मालगाड़ी की पॉवर फेल, इंटरसिटी ट्रेन हुई एक घंटा लेट, यात्री हुए परेशान

Thu, 19 Jan 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : मालगाड़ी की पॉवर फेल होने से इंटरसिटी ट्रेन एक घंटा लेट हो गई। इस दौरान यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की पॉवर फेल होने की वजह से इंटरसिटी ट्रेन करीब एक घंटा लेट हो गई। रोहाना से दूसरी पॉवर आने के बाद मालगाड़ी को देवबंद स्टेशन से आगे के लिए रवाना कर ट्रैक को क्लीयर किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही देवबंद आउटर पर पहुंची तो उसकी पॉवर फेल हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने रोहाना से दूसरी पॉवर मंगाकर मालगाड़ी को देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। जबकि दिल्ली से आने वाली इंटरसिटी ट्रेन को रोहाना स्टेशन पर ही रोक कर रखा गया। इस दौरान यात्री परेशान हो गए।

वहीं करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना करते हुए ट्रैक को क्लीयर कराया गया और इंटरसिटी ट्रेन को एक घंटा देरी के बाद देवबंद स्टेशन के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि ट्रेन 5.30 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसे दो मिनट बाद आगे के लिए हरी झंडी दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गर्लफ्रेंड के चक्कर में गई जान, BSC के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही तोड़ दिया था दम
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की पॉवर फेल होने से इंटरसिटी करीब एक घंटा देरी से देवबंद स्टेशन पर पहुंची, जबकि दूसरी पॉवर मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शादी से चंद दिनों पहले युवक की मौत, मचा कोहराम, ओडिशा की टीम ने बनाए 146 रन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें