सहारनपुर में विदेश जाने का सपना देख रहे एक युवक को भारी ठगी का शिकार होना पड़ा। गंगोह क्षेत्र के कल्लरहेड़ी निवासी सागर कुमार ने आरोप लगाया कि उसे कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
पीड़ित के अनुसार, पंजाब के पठानकोट स्थित ब्राइड स्टेप सर्विस नाम की एजेंसी से उसका संपर्क हुआ। एजेंट ने वेबसाइट और व्हाट्सएप के जरिए भरोसा दिलाते हुए रकम मंगाई। इसके बदले में युवक को कनाडा की वेबले कॉर्पोरेशन कंपनी का फर्जी वर्क वीजा, ऑफर लेटर और एंबेसी के नाम से तैयार किए गए नकली दस्तावेज थमा दिए।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
युवक का कहना है कि ठगों ने रकम लेने के लिए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इसमें मेहंगा सिंह, बिर्डाविंदर सिंह, राहुल कुमार, बिट्टू सिंह, सुरिंदर सिंह और कुलविंदर सिंह के खाते शामिल बताए जा रहे हैं।
पीड़ित ने एजेंट के नाम, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स पुलिस को उपलब्ध करा दी हैं। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दिए गए नामों और खातों की गहन जांच कर रही है।