हादसे के जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों की भीड़ में पकड़ कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल भेजते हुए चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सहित कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।