फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहे आंसू: पिता-पुत्र की एक-साथ मौत, मां शाकंभरी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, गांव में पसरा मातम

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मां शाकंभरी के दर्शन करने गया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि उसकी व उसके बेटे की जिंदगी के ये आखिरी दर्शन होंगे। पिता-पुत्र की एक साथ मौत होने से परिवार पर कहर टूट पड़ा है। वहीं, इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सहारनपुर: हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद रोते हुए परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में मां शाकंभरी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की कलसिया-फतेहपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया।

हादसा शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे गांव बुबका में हुआ। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी निवासी कर्णपाल (45) पुत्र संगारु अपनी पत्नी पुष्पा (40), बेटे निशांत (9) व बेटी सीमा (8) के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर बाइक से लौट रहे थे। बुबका गांव में सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कर्णपाल और निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा व सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसे के जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों की भीड़ में पकड़ कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल भेजते हुए चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सहित कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

तीन साल पहले भी हुआ था हादसा
कर्णपाल मजदूरी करता था। करीब तीन साल पहले भी उसका एक्सीडेंट हो गया था। उससे वह कुछ माह पहले ही ठीक हुआ था कि अब हादसे में मौत हो गई। कर्णपाल अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ माता के दर्शनों के लिए गया था। बड़ा बेटा विवेष (10) घर पर ही था। जैसे ही परिजनों को हादसे की खबर मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग विवेष को लेकर सहारनपुर चले गए।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें