फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दो नेत्रहीनों के जीवन में उजाला कर गई शांति पाहुजा, मृत्यु से पहले भर दिया था संकल्प पत्र

Sat, 14 Jan 2023 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : शांति देवी पाहुजा दो नेत्रहीनों के जीवन में उजाला कर गई। उन्होंने मृत्यु से पहले ही संकल्प पत्र भर दिया था।
विज्ञापन
शांति देवी पाहुजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गंगोह निवासी शांति देवी पाहुजा के परिजनों द्वारा उनकी मृत्यु उपरांत उनके संकल्प को पूरा करते हुए उनके नेत्रदान करने का पुनीत कार्य किया गया है। अब उनके नेत्रों से दो नेत्रहीन व्यक्ति इस दुनिया को देख सकेंगे।

विज्ञापन


नगर निवासी होजरी व्यापारी महेंद्र पाहुजा और हरीश पाहुजा की माता शांति देवी पाहुजा (90) का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने अपने जीते जी ही मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र भर दिया था। उनकी मृत्यु उपरांत दोनों पुत्रों ने नेत्रदान जागरुकता को समर्पित सामाजिक संस्था दृष्टि एक प्रयास के अध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग, सदस्य अरविंद टेबक एवं सचिव गगन गर्ग आदि से संपर्क कर माताजी के नेत्रदान कराने की इच्छा जताई। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, 25 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन


उन्होंने रोशनी आई बैंक सहारनपुर के अध्यक्ष सूरज जैन को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. श्वेता के साथ आकर दोनों नेत्रों के कॉर्निया ले लिए। बताया कि शाम तक इनका प्रत्यारोपण किन्हीं दो लोगों को करा दिया जायेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एकतरफा प्यार में वारदात, आखिर दबोचा गया आईटीआई का छात्र, अब पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि दृष्टि एक प्रयास अभी तक 24 जोड़ी नेत्रदान करवा चुकी है। डॉ, विनीत अग्रवाल, पल्लवी अरोड़ा, सचिन भारद्वाज, नीरज पाहुजा, विजेंद्र शर्मा, आशु गर्ग आदि रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें