फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोकशी और नशा तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोला

Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
:हट के गांव रायेपुर में आयोजित पंचायत को संबोधित करते राव अब्दुल कादिर
विज्ञापन
बेहट। गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांव में बुलाई गई पंचायत में इसे लेकर चर्चा हुई और तय हुआ कि गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र का गांव रायेपुर गोवंश की तस्करी, गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चाओं में है। इसको लेकर गांव में आयोजित पंचायत में पूर्व प्रधान राव अब्दुल कादिर ने कहा कि गांव में नशीले पदार्थों की तस्करी और गोकशी बड़े पैमाने पर हो रही है। गांव वालों को मिलकर इसे रोकना होगा। यदि गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोग समझाने के बाद भी नहीं मानते तो उनके खिलाफ सभी एकजुट होकर काम करेंगे। राव खुशनूद ने कहा कि स्मैक समेत अन्य नशीले पदार्थों से युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही है। गोकशी से समाज बदनाम हो रहा है। इसे रोकने के लिए हम सभी को बीड़ा उठाना होगा। बैठक में नौशाद, इरफान, बहार अहमद, सगीर ठेकेदार, शुभान कुरैशी, भूरा, नाजिम, रमेश, मेहर सिंह, संजय, सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें