फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उलमा बोले- तालिबान का कब्जा अमेरिका के लिए बड़ी शिकस्त, देवबंद को जिला बनाने की मांग

Wed, 18 Aug 2021 09:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान का दाखिल होकर वहां अपनी हुकूमत कायम करना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में 20 साल पहले तालिबान उठा था, उस वक्त भी बहुत ज्यादा ताज्जुब किया जा रहा था।
विज्ञापन
फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने पर उलमा ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि बगैर खून खराबे के ऐसा होना बहुत ही ताज्जुब की बात है और यह अमेरिका के लिए भी एक तरह की बड़ी शिकस्त है। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान का दाखिल होकर वहां अपनी हुकूमत कायम करना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में 20 साल पहले तालिबान उठा था, उस वक्त भी बहुत ज्यादा ताज्जुब किया जा रहा था। इस बीच अमेरिका ने एक ऐसी जंग लड़ी, जिसमें बेशुमार जानें गईं और फिर अमेरिका वापस हुआ तो यह अमेरिका के लिए भी बहुत ताज्जुब की बात है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने महिलाओं को सुरक्षा, पढ़ाई का हक देने की बात कही है, उस पर कायम रहना चाहिए। 

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे मौलाना मसूद मदनी का कहना है कि तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा कर हुकूमत बना लेना चौंकाने वाला है। ऐसा कभी सोचा नहीं था कि 20 साल बाद तालिबान इस तरह वहां कब्जा करेगा। उन्होंने कहा कि तालिबान अगर वहां शरई कानून लागू करने की बात कर रहा है तो वहां महिलाओं को बहुत बड़ी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

 
दारुल उलूम में बड़ी संख्या में पढ़ते थे अफगानी छात्र 
दारुल उलूम में कुछ समय पहले तक बड़ी संख्या में अफगानी छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। एजुकेशन वीजा पर पाबंदी लगने के बाद से इन छात्रों का आना बंद हो गया। दारुल उलूम के अलावा भी कई अन्य मदरसों में अफगानी छात्र पढ़ने के लिए आते थे, लेकिन वीजा नियमों में हुए बदलाव के बाद यह सिलसिला बंद हो गया। 

एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर सरकार का फैसला, जहां चाहे करे स्थापना 
एटीएस का कमांडो ट्रेनिंग सेंटर भी देवबंद में बनने जा रहा है। उसको लेकर उलमा का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से सरकार कदम उठाती है, सरकार जहां चाहे वह एटीएस का सेंटर बना सकती है, उसमें किसी तरह का एतराज नहीं है। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे मौलाना मसूद मदनी का कहना है कि देवबंद को जिला बनाने की ज्यादा जरूरत है, ताकि यहां डीएम और एसएसपी भी बैठ सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें