फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता-पुत्री की मौत से पसरा मातम, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 12 Aug 2023 07:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एक साथ पिता-पुत्री की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में किसी जहरीले जंतु के काटने से पिता, पुत्री की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गंगोह कोतवाली के गांव बेगी नाजर निवासी साजिद (26) पुत्र लियाकत और उसकी पुत्री सोनी (8) शुक्रवार सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई। इस पर परिजनों ने उनके शरीर को देखा तो उन्हें सांप के काटने जैसे निशान मिले। 

इस पर घबराए परिजन दोनों को गंगोह में एक चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन शाम तक इलाज के बावजूद उन्हें कोई आराम नहीं मिला। दोनों के शरीर धीरे-धीरे नीले पड़ते जा रहे थे। हालत बिगड़ने पर दोनों को हायर सेंटर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही देर रात दोनों की मौत हो गई। पिता-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही दोनों के शवों को घर ले गए।

शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, जिस कमरे में पिता-पुत्री सोए हुए थे वहां से अगले दिन एक काले रंग का सांप निकला। साजिद सब्जी की फेरी लगाकर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था। उसकी मौत के बाद पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नफीस अहमद, गुलजार अहमद, इकरार अहमद, राशिद, सत्ता, इकराम आदि ने प्रशासन ने मृतक आश्रितों की आर्थिक मदद करने की मांग की है। उधर, एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अंबुष्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह राजस्व निरीक्षक को भेज कर जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें