फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में मिला युवक का शव, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, आधार कार्ड से हुई पहचान

Wed, 21 Jun 2023 05:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
शहीद एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के कोच एस-9 में यात्रा कर रहे 32 वर्षीय युवक का शव मिला। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की शिनाख्त आधार कार्ड से हुई। उसकी जेब से जो टिकट मिला है, वह धांदरी कला से लखनऊ तक का है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात अमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस जा रही थी। अंबाला से ट्रेन निकलने के बाद कोच नंबर एस-9 में सीट पर यात्री बैठा था। जिसे अन्य यात्रियों ने हिलाया तो वह गिर गया। घटना की सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों ने कंट्रोल को दी। इसके बाद कंट्रोल ने सहारनपुर के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। शहीद एक्सप्रेस रात साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। साथ ही रेलवे के चिकित्सक डॉ. ललित कुमार भी रेलवे पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: High Profile Case: अधिवक्ता गिरफ्तार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, जांच अधिकारी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने जब युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला, जो पंकज पुत्र अनिरुद्ध निवासी पाथर हाट जिला देवरिया निकला। युवक के पास से धांदरी कला से लखनऊ का टिकट भी मिला है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

जीआरपी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस में यात्री का शव मिला था। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से होना लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें