फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में घायल दंपती और उनके बेटे की मौत, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी थी कार

Sun, 05 Nov 2023 06:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शनिवार को शामली से लौटते वक्त हादसे के शिकार हुए बुजुर्ग दंपती और उनके बेटे की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल पुत्रवधु की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना में एक दिन पहले शामली से दवाई लेकर वापस आ रहे परिवार की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई थी। जिससे कार सवार वृद्ध दम्पत्ति व उनका बेटा तथा पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पानीपत हास्पिटल ले जाते समय रात में ही वृद्ध दम्पत्ति व उनके बेटे की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को नगर की ब्लाक कालोनी निवासी 55 वर्षीय कालूराम अपनी मां श्यामो (80) को कान में परेशानी के चलते शामली प्राइवेट हास्पिटल में उपचार के लिए लेकर गए थे। कार में कालूराम के पिता सुखबीर (83) व पत्नी सुनीता (52) भी थे। रात करीब 8 बजे शामली से वापस लौटते समय भास्कर स्कूल के पास कार का टायर फट गया तथा कार असंतुलित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया था जहां से चारों को शामली रेफर कर दिया। वहीं, गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने कालूराम व उसके पिता सुखबीर तथा माता श्यामो को पानीपत के लिए रेफर कर दिया। पानीपत हास्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शवों को अपने आवास पर लेकर आ गये।

सूचना पर रविवार सुबह पुलिस मृतकों के आवास पर पहुंची तथा शवों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

 एक साथ तीन मौतों से परिजनों में मचा कोहराम
कैराना। मृतक वृद्ध सुखबीर के दो पुत्र थे। बडा पुत्र कालूराम शनिवार रात अपनी माता श्यामो के कान का उपचार कराने के लिए शामली लेकर गया था। साथ में उसके पिता व पत्नी भी थे। शामली से वापस लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई तथा एक ही पल में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन मौतों पर परिजन सदमे में थे।

मृतक कालूराम के इकलौते बेटे विशाल ने बताया कि शामली रोड पर ही उनकी वैल्डिंग वर्कशाप है। उसके दादा दादी तथा एक चाचा का परिवार उनके साथ ही रहते हैं। उनकी मां सुनीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वही तीन मौतों पर आसपास की दुकानें भी बंद रही। तीन मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें