सहारनपुर में चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव दास्सा माजरा में होली खेलते समय डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार को दास्सा माजरा की वाल्मीकि बस्ती में लोग डीजे बजाकर होली खेल रहे थे। इसी बीच अनुज पुत्र सुरेंद्र पक्ष के लोग डीजे बजाने से मना करने लगे। वहीं डीजे पर नाच रहे युवकों ने उन्हें डीजे बंद करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और उनमें लाठी-डंडे चल गए।
बता दें कि दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में एक पक्ष से सुमन पत्नी सुंदर, राज्जो पत्नी नरेश, नरेश पुत्र रामपाल, शिव कुमार पुत्र रामपाल, रेशम पुत्र नरेश, शशि पुत्र नरेश घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से अनुज पुत्र सुरेंद्र घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से बोला हमला, एक की मौत और कई घायल
संघर्ष की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/