फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ATS ने देवबंद से दबोचे दो संदिग्ध, टीम लेकर हुई रवाना, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

Thu, 03 Nov 2022 09:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

ATS Action : एटीएस ने देवबंद से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है। 
विज्ञापन
देवबंद से संदिग्ध गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में एटीएस ने कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जहीरपुर से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व लखनऊ एटीएस ने बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड़ में सक्रिय लुकमान, शहजाद, कारी मुख्तार, मुदस्सिर, कामिल, अलीनूर, नवाजिश अंसारी और मोहम्मद आलीम को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के आधार पर एटीएस को इनपुट मिला कि इनके दो साथी कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जहीरपुर में रह रहे हैं।

वहीं इसका पता लगने पर एटीएस ने गांव जहरीपुर से यहां के निवासी आस मोहम्मद व मोहम्मद हारिस निवासी ग्राम बबेलपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उत्तराखंड़ को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए एटीएस दोनों को अपने साथ ले गई। इनके पास से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आस मोहम्मद के पास से एक मोबाइल फोन और मोहम्मद हारिस के पास तीन मोबाइल फोन व सिम कार्ड और 5400 रुपये बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के संपर्क बांग्लादेश के एक आतंकी संगठन से हैं। इसके आधार पर एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि एटीएस की कार्रवाई की जानकारी मिली है, जिसके बारे में पता कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम

ग्रामीण बोले, हमें नहीं कोई जानकारी
दोनों के पकड़े जाने की जानकारी गांव जहीरपुर में नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आस मोहम्मद भी लंबे समय से हरिद्वार में रहता था। एटीएस ने कब कार्रवाई की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें