फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: टिकैत बोले- किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे संघर्ष

Tue, 02 Jan 2024 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव में किसानों से गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने का जो वादा किया था उसे आज तक भी पूरा नहीं किया है। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक उनका संगठन किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

विज्ञापन


गांव सलेमपुर में आयोजित महापंचायत में पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार गन्ने का भुगतान, गन्ने के मूल्य में वृद्धि आदि समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। नेशनल हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर किसानों को जमीन का मुआवजा अलग-अलग दिया जा रहा है। जो कि किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने पंचायत में उपस्थित युवाओं से कहा कि अपने खर्चे सीमित रखें। दुर्घटनाओं से बचने के लिए लंबे सफर को बाइक से न करें।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत को राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर ने भी संबोधित किया। किसानों की समस्याओं को चौधरी नरेश टिकैत के सामने रखा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी ऋषिपाल सिंह व संचालन अशोक चौधरी ने किया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सूचित कुमार, शिवकुमार, घनश्याम चौधरी, संतरपाल के साथ ही एसडीएम श्वेता पांडेय, तहसीलदार जसविंदर सिंह, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें