ऑडियो में एक युवक चंद्रशेखर को गोली मारने की बात कह रहा है। धमकी देने वाला कौन है? कहां का है? यह साफ नहीं है लेकिन उसका मोबाइल नंबर पकड़ में आ रहा है। मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा को ऑडियो सहित शिकायती पत्र दिया जा रहा है।
बता दें कि करीब आठ महीने पहले चंद्रशेखर पर हमला हो चुका है, जिसमें उन पर गोली चलाई गई थी जो उनको छूते हुए निकली थी। घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही मेरठ के किसी व्यक्ति ने चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद चंद्रशेखर को पिछले सप्ताह ही वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।