शरीर पर चाकू के वार और गला रेता हुआ मिला
जांच के दौरान युवती के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान मिले। साथ ही उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन उसकी गर्दन के नीचे बने तितली के टैटू के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार परिजनों तक पहुंच गई।
फार्म हाउस में काम करने वालों से पूछताछ
पुलिस ने आसपास के फार्म हाउसों में काम करने वाले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी कड़ी से हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।