हत्यारों पर रासुका की मांग, पलायन की चेतावनी
संजू हत्याकांड को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग सीओ शकील अहमद से मिले। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नामजद आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग रखी। कार्रवाई नहीं होने पर गांव से मृतक परिवार सहित अन्य समाज के लोगों ने पलायन करने की चेतावनी दी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग भी की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, मनोज सौदाई, चमन लाल वाल्मीकि, प्रेम सुधा, राजू भैया, सागर, डॉक्टर अश्वनी, मुकेश, प्रताप वाल्मीकि, अमित बेनीवाल रमेश, मित्रसेन सहित संजू परिवार के लोग कोतवाली में पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात
हत्यारोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
गांव राजपुर में संजू हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र ने थाने में सरेंडर कर दिया है। सीओ शकील अहमद के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहित चौधरी ने अपने पिता राजेंद्र चौधरी के साथ जानसठ कोतवाली में सरेंडर कर दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हमले में संजू वाल्मीकि की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई मोहित वाल्मीकि पुत्र अमर सिंह और चार साल का बेटा शौर्य और बेटी दिव्या घायल है। घायलों को जानसठ से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। यहीं पर उनका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: एक्शन में SSP, फरार शाहिद कुरैशी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम
भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले
भीम आर्मी के जानसठ ब्लॉक संयोजक मोहित बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता गांव राजपुर में मृतक संजू वाल्मीकि के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।