फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा: 18 हजार रुपये के लिए मर्डर, दोस्त ही निकला कातिल, पूछताछ में उगला वारदात का पूरा सच

Wed, 10 May 2023 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में हत्याकांड का खुलासा : हत्यारोपी दोस्त ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि 18 हजार रुपये की खातिर समय सिंह के सिर में बसौली मारकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
सहारनपुर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गांव रनियाला दयालपुर के समय सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त रोशन ने 18 हजार रुपये की खातिर समय सिंह के सिर में बसौली मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बसौली बरामद की।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव रनियाला दयालपुर निवासी समय सिंह उर्फ सुक्कड़ (60) मंगलवार को अपने घर पर था। गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त रोशन ने समय सिंह के घर जाकर उधार दिए 18 हजार रुपये मांगे। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के चलते रोशन ने समय सिंह के सिर में बसौली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से अपने घर आ गया। घटना के वक्त समय सिंह के परिजन गांव में ही एक कार्यक्रम में गए हुए थे। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्होंने समय सिंह को मृत पड़ा देखा।

यह भी पढ़ें: UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र ललित ने पुलिस को सूचना देकर रोशन पर शक जाहिर करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी विपिन ताडा और एसपी देहात सागर जैन भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया, जिसने समय सिंह द्वारा पैसे वापस न दिए जाने पर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बसौली बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Accident in Saharanpur: अनियंत्रित कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत, पुत्री का घायल

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं दो मामले, शराब के नशे में थे दोनों
एसपी देहात ने बताया कि रोशन के खिलाफ कोतवाली नकुड़ में चोरी और शराब की तस्करी का मामला दर्ज है। जानकारी मिली है कि समय सिंह की हत्या करते वक्त रोशन भी शराब के नशे में था और समय सिंह भी। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें