फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: 'सस्ती बिजली, आसान हो प्रक्रिया तो न भागें उद्यमी', कॉन्क्लेव में गूंजी उद्यमियों की आवाज

Wed, 24 Sep 2025 06:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों और व्यापारियों ने बिजली दरें कम करने, उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान बनाने और सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला द्वारा आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों और व्यापारियों ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। सबसे बड़ी मांग रही कि बिजली दरें सस्ती हों और नई औद्योगिक इकाई लगाने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए। उद्यमियों ने कहा कि यूपी में एक यूनिट लगाने के लिए महीनों तक लखनऊ के चक्कर काटने पड़ते हैं, जबकि हरियाणा और पंजाब में यही काम दो-तीन दिन में हो जाता है।

विज्ञापन

सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave - फोटो : अमर उजाला

वुड कार्विंग कारोबारियों ने कहा कि सहारनपुर का यह उद्योग प्रदेश को सबसे अधिक विदेशी मुद्रा दिलाता है, इसके बावजूद इसे हमेशा अनदेखा किया गया है। उद्योग आज भी दशकों पुरानी स्थिति में है और कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। व्यापार मंडल ने जीएसटी अधिकारियों पर ज्यादा वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया और नगर निगम व प्राधिकरण पर सुविधाएं न देने की शिकायत की।

सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave - फोटो : अमर उजाला

जनप्रतिनिधियों ने मंच से समाधान का भरोसा दिया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली है और अब उद्योग पलायन नहीं कर रहे, बल्कि नए उद्योग आ रहे हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सफाई से जुड़ी समस्याएं दो दिन में दूर कराने का वादा किया और एक वर्ष के भीतर सभी डलावघर खत्म करने का आश्वासन दिया।



यह भी पढ़ें:MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में उद्योग विकास पर मंथन, राज्यमंत्री बोले-2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर 

विज्ञापन

सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave - फोटो : अमर उजाला

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अगले महीने नए बस अड्डे का उद्घाटन कराया जाएगा और उद्यमियों के साथ खड़े रहने का वचन दिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर की सड़क कनेक्टिविटी बेहतरीन है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें