सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave
- फोटो : अमर उजाला
वुड कार्विंग कारोबारियों ने कहा कि सहारनपुर का यह उद्योग प्रदेश को सबसे अधिक विदेशी मुद्रा दिलाता है, इसके बावजूद इसे हमेशा अनदेखा किया गया है। उद्योग आज भी दशकों पुरानी स्थिति में है और कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। व्यापार मंडल ने जीएसटी अधिकारियों पर ज्यादा वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया और नगर निगम व प्राधिकरण पर सुविधाएं न देने की शिकायत की।
सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave
- फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों ने मंच से समाधान का भरोसा दिया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली है और अब उद्योग पलायन नहीं कर रहे, बल्कि नए उद्योग आ रहे हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सफाई से जुड़ी समस्याएं दो दिन में दूर कराने का वादा किया और एक वर्ष के भीतर सभी डलावघर खत्म करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में उद्योग विकास पर मंथन, राज्यमंत्री बोले-2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर
सहारनपुर में MSME for Bharat Conclave
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि अगले महीने नए बस अड्डे का उद्घाटन कराया जाएगा और उद्यमियों के साथ खड़े रहने का वचन दिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर की सड़क कनेक्टिविटी बेहतरीन है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।