फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सांसद चंद्रशेखर बोले- बरेली में समुदाय विशेष को निशाना बना रही सरकार, हाउस अरेस्ट करने पर भड़के

Thu, 02 Oct 2025 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बरेली जाने का एलान किया था। इसके बाद उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सांसद ने कहा कि अभी उन्हें रोक दिया है, लेकिन वह जाएंगे जरूर। बरेली मामले की सीबीआई जांच हो। 
विज्ञापन
सांसद को बरेली न जाने के लिए समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर के बरेली कूच की खबर पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। तीन सीओ की अगुवाई में कई थानों की पुलिस उनके आवास की घेराबंदी किए रही। घर तक जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेड्स लगाए गए थे। तीन बजे सांसद द्वारा बरेली दौरा स्थगित करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान सांसद ने कहा कि बरेली में सरकार एक समुदाय विशेष को निशाना बना रही है। उन्होंने बरेली हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

 

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने एक्स अकाउंट पर बरेली दौरे को लेकर पोस्ट की थी। इसके बाद बुधवार रात से ही उनके हरिजन कॉलोनी स्थित आवास को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था। सीओ सिटी प्रथम मुनीष चंद, सीओ सदर प्रिया यादव और सीओ एलआईयू संजय कुमार छुटमलपुर पहुंचे और सांसद से बरेली दौरा रद्द करने का अनुरोध किया। 
 

सांसद ने इसके लिए स्पष्ट मना कर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वह एक गाड़ी लेकर जाएं, लेकिन बरेली जरूर जाएंगे। घंटों की वार्ता के बाद अधिकारियों ने सांसद की बात फोन से बरेली डीएम और एसएसपी से कराई। उसके बाद दोपहर बाद तीन बजे उन्होंने बरेली दौरा स्थगित करने की बात कही। इसके बाद ज्यादातर पुलिस हटा ली गई।


 
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि उन्होंने बरेली दौरा स्थगित किया है, रद्द नहीं। वह हर सूरत में बरेली में अपने पीड़ित भाइयों से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक समुदाय विशेष के लोगों को निशाना बना रही है। इससे उनके मन में भय का माहौल है। उन्होंने सवाल किया कि जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है, यदि वे जांच में निर्दोष पाए गए तो फिर क्या सरकार उनकी भरपाई कर सकेगी। इससे पहले सांसद को हाउस अरेस्ट करने की खबर पर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उसके आवास पर जुट गए थे।

ये भी देखें...
Saharanpur: आठवीं के दो छात्रों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कई गांवों के लोगों का हंगामा, पकड़े तो बताई ये वजह    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें