फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पथराव में घायल लोगों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, बोले- डरेगा नहीं दलित समाज

Sun, 10 May 2026 05:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देवबंद स्थित लालवाला गांव में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर ठाकुर और दलित समाज के लोगों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। दलित समाज के घायलों को एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों से जानकारी लेते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के लालवाला गांव में ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच हुए बवाल के मामले में रविवार को नगीना सांसद सांसद चंद्रशेखर आजाद जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। कहा कि घायल हुए अनुसूचित जाति के लोगों का अच्छे से उपचार नहीं किया जा रहा। शनिवार से घायल यहां भर्ती है, लेकिन मेरे आने से एक घंटा पहले ही डॉक्टरों ने घायलों की जांच की। इस दौरान अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

 

सांसद ने जताई नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें, कि लालवाला गांव में एक दिन पहले दो बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जमकर पथराव हुआ था। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस पर आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों पर एकतरफा कार्रवाई की गई। सांसद चंद्रशेखर ने इस प्रकरण को लेकर घोषणा कर दी थी कि वह रविवार को गांव में जाएंगे। 
 

अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रविवार तड़के पुलिस ने छुटमलपुर स्थित आवास पर सांसद को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की घेराबंदी की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के समर्थक संसद की छुटमलपुर आवास पर पहुंचने शुरू हो गए थे। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन को भी पुलिस ने उनके फतेहपुर भादो स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर रखा है। मामला बढ़ता देख तय हुआ कि तय हुआ कि जिला अस्पताल में घायलों से मिलेंगे।
 

सांसद ने डॉक्टरों को सुनाई खरीखोटी
इसके बाद चंद्रशेखर पदाधिकारियों के साथ एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे और यहां झगड़े के घायलों का हालचाल जाना। घायलों के इलाज पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है, लेकिन चिंता की बात यह है कि मेरे आने से पहले दोपहर 2:10 बजे पर घायलों का सीटी स्कैन कराया गया, जबकि घायल शनिवार शाम चार बजे से भर्ती हैं। उनके सिर व आंखों में गंभीर चोट आई हैं। इलाज नहीं दिया गया। 
 

कुछ घायलों को यह भी कहकर वापस भेज दिया गया कि सोमवार को आना। एक्सरे नहीं होगा। इससे साफ है कि अस्पताल में घायलों का इलाज नहीं कराया जा रहा है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट में चोट का जिक्र तक नहीं है। सांसद चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि जिस तरह लालवाला गांव में अनुसूचित जाति के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया है, वह बेहद चिंतनीय है। सत्ता का दमन आखिरी चरण पर है। उन्हें लगता है कि अनुसूचित समाज कमजोर है, उन्हें नुकसान पहुंचाया जाए। लेकिन, यह लोग डरने वाले नहीं हैं। आरोप लगाया कि डॉक्टर, पुलिस अपना काम नहीं कर रही है।
 

कई थानों की पुलिस फोर्स रही तैनात
सांसद चंद्रशेखर के आने से पहले जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, एएसपी, सीओ और तीन से चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। अस्पताल गेट से लेकर मेडिकल वार्ड तक पुलिस ने हर गतिविधियों पर निगरानी रखी।


 
विज्ञापन

नानौता में जिला उपाध्यक्ष को भी रखा हाउस अरेस्ट
गांव लालवाला में बहुजन समाज पर हुए अत्याचार के विरोध में गांव जाने की घोषणा करने वाले आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार और उनके साथियों को पुलिस ने रविवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। अनिल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे थाना पुलिस टीम उनके घर पहुंची। उस समय वह अपने साथियों सुधीर, दीपक, जोगिंद्र, संदीप, अनिकेत, मनोज, जाजेब खान और गौतम आदि के साथ गांव लालवाला जाने की तैयारी कर रहे थे।

ये भी देखें...
Saharanpur: चंदे पर विवाद, आधी रात को घर में घुसकर दो लोगों को गोली मारी, 11 घंटे तक घटना को छिपाती रही पुलिस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें