सहारनपुर मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन ने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। सहारनपुर मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने सोमवार को परिवहन आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एके श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा टैक्स पर जुर्माना न वसूलने की रियायत का पालन नहीं कर रहा है, जबकि सरकार ने इस रियायत का आदेश दिया।
सोमवार को एआरटीओ (प्रशासन) को सौंपे ज्ञापन में ब्रित चावला ने कहा परिवहन विभाग सरकार की ओर से परिवहन कारोबारियों को विभिन्न टैक्सों पर जो रियायत दी है, उसकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी संभागीय परिवहन कार्यालय टैक्स को जुर्माने सहित वसूल रहे हैं। जो किसी भी सूरत में न्यायपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की गई बेतहाशा वृद्घि से परिवहन कारोबार चौपट हो गया है। इसके चलते ट्रांसपोटर्स की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा परिवहन विभाग सरकार की ओर से घोषित रियायतों को नहीं दे रहा है। उन्होंने परिवहन आयुक्त से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के टैक्स की वसूली को बिना किसी जुर्माने को लिए जमा कराया जाए।