चार दिन पहले घर से निकला था किशोर
परिजनों के अनुसार अजय सैनी रविवार को घर से नागल बाजार सामान खरीदने के लिए निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं पता न चलने पर सोमवार को नागल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चार दिन बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
हत्या का आरोप, जांच की मांग
शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष से मुलाकात की। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए इसकी गहन जांच कराने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।