मारपीट के दौरान उनकी पत्नी घायल हो गई। छीना-झपटी में एक बदमाश का नकाब उतर गया, लेकिन वह बदमाश को पहचान नहीं पाए। शोर मचाए जाने पर आरोपी फरार हो गए। इसके पश्चात उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर ईलाज और मेडिकल कराया और पुलिस को सूचना देने के साथ तहरीर दी।
माना जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन शिक्षक और उनकी पत्नी के विरोध करने पर वह लूटपाट करने में विफल हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देख रही पुलिस
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है, जिसके के जरिए पुलिस बदमाशों के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।