फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बुझ गया इकलौता चिराग: खाई में गिरी कार, एमटेक के छात्र की मौत से परिवार पर टूटा कहर, गांव में मातम

Mon, 13 Nov 2023 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में दिवाली के दिन एक दर्दनाक हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में कार हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में सहारनपुर रोड पर गांव पिलखनी के पास अचानक नीलगाय आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायल युवक को बामुश्किल बाहर निकाला और सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


रविवार की शाम करीब छह बजे गांव शीशवाली निवासी युवक सौरभ राठी पुत्र मोहनलाल नकुड़ से पिलखनी निवासी अपने दोस्त के साथ कार में अपने गांव जा रहा था। बताया गया कि दोस्त को उसके गांव पिलखनी छोड़ने के बाद जैसे ही वह नकुड़-सहारनपुर मेन रोड पर आया तो उसकी कार के सामने अचानक से नीलगाय आ गई। जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई। इसमें सौरभ गंभीर घायल हो गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से युवक को बामुश्किल बाहर निकाला और सहारनपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपावली की शाम इकलौते पुत्र की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

बताया गया कि सौरभ अपने माता-पिता का अविवाहित इकलौता पुत्र था। वह श्रीनगर के एक कॉलेज से एमटेक कर रहा था, जबकि बहन की शादी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें