फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खनन माफिया ने बनाया व्हॉट्सएप ग्रुप, अपडेट की जा रही थी अफसरों की लोकेशन, दो युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

ऑफिसर्स कॉलोनी के पास चेकिंग करते अधिकारियों का दो युवक पीछा कर रहे थे। टीम ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके मोबाइल चेक किए तो खनन माफियाओं के व्हॉट्सएप ग्रुप पर अफसरों की लोकेशन अपडेट की जा रही थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन की कार्रवाई में लगे अधिकारियों की मोबाइल लोकेशन लीक करने वाले दो युवकों के खिलाफ थाना सदर बाजार में केस दर्ज हुआ है। इन दोनों युवकों को कुछ दिन पहले एसडीएम सदर की टीम ने पकड़ा था। इनके मोबाइल से लोकेशन लीक करने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन

 

संग्रह महीन अनिल जैन ने तहरीर देकर बताया कि 28 अक्तूबर की रात एसडीएम सदर के नेतृत्व में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चला था। इस दौरान बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में बार-बार चक्कर लगाते दिखाई दिए थे। टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। 
 

पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद अरशद निवासी मानकमऊ और यासीन निवासी लोधीपुर जिला शामली बताया था। दोनों के पास से मोबाइल मिले थे। जांच में सामने आया था कि इन मोबाइलों में एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवैध खनन व परिवहन की निगरानी करने वाले अधिकारियों की लोकेशन लीक की जा रही थी। ये लोग वॉइस रिकॉर्डिंग व मेसेज भेजते थे। अब थाना सदर बाजार पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

पुलिस का साइबर पर वार, 1694 मोबाइल नंबर कराएं बंद
पुलिस ने साइबर आरोपियों पर सख्ती की है। साइबर क्राइम में इस्तेमाल 1694 मोबाइल और 1945 आईएमईए नंबरों को बंद कराया है। साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के इस वर्ष 2.33 करोड़ रुपये फ्रीज किए। एक करोड़ रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें