फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला मेरठ का छात्र, 24 घंटे बाद दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Sat, 01 Feb 2025 09:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पाॅलिटेक्निक के छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। 24 घंटे बाद युवक की माैत का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। 
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव पंखे पर हॉस्टल के कमरे में मिला। 24 घंटे से कमरे में बंद रहा। पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्र ने मरने से पहले रिश्तेदार को फोन किया था।

विज्ञापन


मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का है। मवाना तहसील के सैदपुर फिरोजपुर निवासी निशांत कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक में मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट का प्रथम वर्ष का छात्र था।

गुरुवार रात मैस में खाना खाकर अपने कमरा नंबर-10 में चल गया, लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन वह शिक्षक और छात्रों को दिखाई नहीं दिया। इसके बाद हॉस्टल वार्डन डॉ. पंकज यादव शाम को देखने गए, लेकिन अंदर से कमरा बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा खुला नहीं।

प्राचार्य डॉ. विश्वास कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के पिता अशोक कुमार पेशे से वकील है। उनके आने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खोलते ही छात्र का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

क्या रही वजह, पुलिस कर रही जांच
राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्र का शव मिलने के बाद से पुलिस जांच में लग गई है। ऐसी क्या वजह रही है, जिसके चलते छात्र ने आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। 24 घंटे तक छात्र का शव कमरे में ही रहा, लेकिन न स्टाफ को पता लगा और न ही छात्रों को। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा खत्म होने की वजह से हॉस्टल में कम छात्र रहे।

प्रथम दृष्टया राजकीय पॉलिटेक्निक छात्र द्वारा आत्महत्या करना लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग पाएगी। -व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें