वारदात के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गांधी कॉलोनी में यामीन और सलीम पक्ष के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम सिविल कोर्ट से न्यायालय अमीन टीम के साथ नपाई करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग होने लगी। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। न्यायालय अमीन और उनकी टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। संघर्ष में सलीम के बेटे शाकिर के पेट में गोली लग गई। जबकि यामीन (65), सलीम (58), मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सलमान (20), नईम (25) और फिरोज (28) समेत छह लोग घायल हो गए।
घायलों का उपचार करते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शाकिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अस्पताल में घायलों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला