पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
हत्या या आत्महत्या, सभी पहलुओं की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रवीना के लापता होने और उसकी मौत के कारणों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। हत्या या आत्महत्या सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।