फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मौलाना मदनी बोले- धर्म और नफरत की राजनीति करने वालों के लिए सबक हैं अमेरिका-इजराइल के चुनाव नतीजे

Mon, 09 Nov 2026 11:00 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इन चुनाव के नतीजों में गजा में हो रहे अत्याचारों का विरोध भी छिपा है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इंसानियत और सच्चाई की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
माैलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने की राजनीति करने वालों के लिए अमेरिका व इजरायल के हालिया चुनाव नतीजे सबक हैं। जनता को हमेशा भय, पक्षपात और नफरत के सहारे गुमराह नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रविवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नकारात्मक प्रचार के बावजूद अब्दुल रहमान अल-सैयद की ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित किया है कि नफरत पर इंसानियत और इंसाफ की जीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के गजा में मासूम बच्चों, महिलाओं और निहत्थे नागरिकों का नरसंहार, बस्तियों की तबाही, भूख और बेघर होने के हालात ने पूरी दुनिया के इंसाफ पसंद लोगों के जमीर को झकझोर दिया है। 
 

मौलाना मदनी ने कहा कि गजा में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ दुनिया भर में उठी आवाज और जनआंदोलनों ने साबित किया है कि जुल्म कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसका अंत तय है। हालिया चुनावी नतीजों में भी गजा में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जनता की नाराजगी का संदेश छिपा है।
 
विज्ञापन

मदनी ने कहा कि दुनिया में जो ताकतें धर्म को सत्ता का हथियार बनाकर नफरत और विभाजन की राजनीति करती हैं, उन्हें इन नतीजों से सबक लेना चाहिए। अत्याचार और दमन के सहारे सत्ता हमेशा कायम नहीं रहती। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इंसाफ, इंसानियत और सच्चाई की आवाज को कभी दबाया नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें