फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक का अपहरण, पानी मांगा तो जबरन पिला दिया पेशाब, सात पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Fri, 06 Jun 2025 06:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव दौलतपुर में मारपीट के मामले में कार्रवाई से रोकने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो कोर्ट के आदेश पर मुकदमा कराया गया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह के गांव दौलतपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने सात लोगों पर अपहरण कर मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 30 मार्च की रात उसके भांजे के साथ गांव के ही शोबान, नासिर और फैसल ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल भांजे को गंगोह से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वह अपने घायल भांजे को सहारनपुर ले जा रहा था, तभी गंगोह अस्पताल के पास गांव के तसव्वर, आसिफ, मोबीन और मुन्साद ने उसे कार से जबरन बाहर खींच लिया। 
 

इसके बाद जंगल में ले जाकर कानूनी कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तभी आरोपी तसव्वर ने कनपटी पर पिस्टल तान दी और आसिफ ने कट्टा दिखाकर डराया। पीड़ित का आरोप है कि उसे पानी की जगह पेशाब पिलाया गया। करीब दो से तीन घंटे तक बंधक बनाकर गाड़ी में रखा। परिवार के सदस्यों के आने पर आरोपी उसे गाड़ी से नीचे फेंककर भाग निकले। इसके बाद उसने किसी तरह घायल भांजे को अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन

पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबंगों ने उसे और उसके परिवार को गांव से निकलने को मजबूर कर दिया। गंगोह कोतवाली में शिकायत के बाद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें