खुशकिस्मती यह भी रही कि जहां गोदाम स्थित है वह आबादी क्षेत्र से बाहर है और आसपास कोई अन्य प्रतिष्ठान या मकान नहीं है। इससे आग फैलने का खतरा टल गया। आग बुझाने के लिए पहले नगर पंचायत का टैंकर बुलाया गया, लेकिन इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
गोदाम मालिक इनाम का कहना है कि करीब तीन लाख रुपये से अधिक का स्क्रैप और सामग्री जलकर राख हो गई है। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।