उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। युवक के अनुसार उसे एजेंट ने थाईलैंड बताकर म्यामांर में एक कंपनी में फंसा दिया। यहां उसे 16 से 17 घंटे काम करना पड़ता है।
वीडियो में युवक कह रहा है कि उससे फैक्टरी में जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है। उसे खाना भी नहीं दिया जाता। दिन में दो बार केवल चावल की एक एक कटोरी दी जाती है। वह बुरी तरह फंस गया है।
युवक का कहना है कि उसके साथ भारत के तकरीबन 10 से भी ज्यादा लड़के हैं जो इसी तरह फंसे हुए हैं। सभी लड़के रोते हैं । युवक ने देश की सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए उसे वहां से निकालने की मांग की है। युवक का कहना है कि उसने अपने डॉक्यूमेंट अपने भाई को भी भेजे हैं।