फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सहारनपुर में शादी के लिए युवक बना फर्जी दरोगा, पहचान पत्र मांगते ही खुली सच्चाई, गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शादी के लिए खुद को पुलिस में दरोगा बताने वाले युवक की पोल उस समय खुल गई जब लड़की पक्ष ने उससे पहचान पत्र और पीएनओ नंबर पूछ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में शादी के लिए खुद को पुलिस में दरोगा बताने वाले एक युवक की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब लड़की पक्ष ने उससे पहचान पत्र और पीएनओ नंबर पूछ लिया। पुलिस की वर्दी पहनकर रौब दिखाने वाला युवक पुलिस की पूछताछ में फर्जी निकला और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान हुआ शक
उत्तराखंड के कलियर क्षेत्र की एक युवती के लिए बरेली निवासी मोहम्मद कासिम का रिश्ता आया था। युवती पक्ष ने जब युवक से मिलने की इच्छा जताई तो उसने खुद को सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा बताया। कासिम ने लड़की पक्ष को खलासी लाइन पुल के पास मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान युवती पक्ष के साथ आए एक युवक को उसके हावभाव पर शक हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाई से फोन पर विवाद के बाद युवक ने जांघ में मारा चाकू, दिल की नस कटने से मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र मांगते ही घबराया युवक
संदेह होने पर युवक से पहचान पत्र और पीएनओ नंबर मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ के दौरान उसके हाथ कांपने लगे, जिससे लड़की पक्ष का शक और गहरा गया। इसके बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया और वर्दी पहने युवक के बारे में जानकारी दी गई।

निजी कंपनी में करता है नौकरी
पुलिसकर्मियों को देखकर युवक घबरा गया। सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।  जांच में सामने आया कि कासिम यमुनानगर की एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के लिए उसने कुछ दिन पहले ही पुलिस की वर्दी सिलवाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें