फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने कर दी कार की डिमांड... दुल्हन बोली- जा नहीं करती ऐसे लालची से शादी

Fri, 07 Feb 2025 03:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बेहट क्षेत्र के एक गांव से कोतवाली मिर्जापुर के गांव में बरात आई थी। दूल्हा और उसके पक्ष की ओर से दहेज में बाइक के स्थान पर कार की डिमांड रख दी गई। इसके बाद बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
दुल्हन ने लौटाई बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेरों से ठीक पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने कार की डिमांड रख दी, जबकि पहले बाइक की बात तय हुई थी। काफी हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दुल्हन ने ऐसे लालची लोगों से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। दूल्हे पक्ष की खूब बेइज्जती हुई और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव से कोतवाली मिर्जापुर के गांव में बरात आई थी। बरात का दुल्हन पक्ष ने बड़े अच्छे तरीके से स्वागत किया। सब कुछ सही था। फेरों के समय दूल्हा और उसके पक्ष की ओर से दहेज में बाइक के स्थान पर कार की डिमांड रख दी गई। दुल्हन पक्ष की ओर से जिम्मेदार लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन मामला नहीं सुलझा। 

इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि उक्त गांव में बरात के दौरान आपस में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दहेज में कार मांगे जाने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। दूल्हा पक्ष द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला निपट गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें