फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जनशताब्दी का चक्का जाम, इंदौर एक्सप्रेस की पावर फेल, दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेनें

Thu, 13 Nov 2025 05:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेनों में समस्या आ गई। तकनीकी टीम ने खामियों को दूर कर करीब दो घंटे बाद ट्रेनों को रवाना किया। इस दौरान कुछ यात्री तो प्लेटफार्म पर ही बैडमिंटन खेलते दिखे।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी दोनों ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस का चक्का जाम और अमृतसर-इंदौर ट्रेन की रेलवे स्टेशन पर पावर फेल हो गई। जनशताब्दी में धुआं उठने लगा। दोनों ट्रेनें करीब दो घंटे तक खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पावर मंगाकर और तकनीकी कमी दूर ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

 

ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन की पावर फेल हो गई। इससे ट्रेन को मुख्य ट्रैक पर ही रोकना पड़ा। थोड़ी देर बाद ट्रेन नंबर 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन के नजदीक पहुंची, लेकिन उससे पहले ही उसके इंजन के चक्के जाम हो गए। 
 

उसमें से धुआं उठने लगा। अचानक स्थिति बिगड़ने पर यात्री सहम गए। हालांकि लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित प्लेटफार्म नंबर एक पर रोक दिया। पता लगते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सहारनपुर यार्ड से अतिरिक्त पावर इंजन मंगाए गए। 
 
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को सुबह 10:50 बजे स्टेशन से रवाना किया गया, जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस को 11:46 बजे आगे बढ़ाया गया। यात्रियों ने अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हरिद्वार पैसेंजर करीब सवा घंटे लेट हुई। वहीं कालका पैसेंजर भी तय समय से लेट पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस का संचालन भी देरी से हुआ। एक परिवार तो बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर बैडमिंटन खेलता नजर आया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें