फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कोरोना संक्रमण रोकें, अलर्ट रहें : डीआईजी

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीआईजी जेल लव कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीआईजी (जेल) लव कुमार ने कहा कि जेल में बंदियों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए जेलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जेल अधिकारी, बंदीरक्षक और अन्य सहयोगी कर्मचारी अलर्ट रहें। यथासंभव सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए जागरूक रहें। उन्होंने कोरोना संक्रमित मिलने वाले बंदियों को अलग रखकर उनकी निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शाम डीआईजी जेल लव कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा से बंदियों की स्थिति और उनके कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीआईजी को बताया गया कि जेल में आने वाले हर नए बंदी की सैंपलिंग की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध मिलने वाले बंदियों की भी निगरानी की जा रही है। संक्रमित पाए जाने वाले बंदियों को अस्थायी जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा जेल परिसर में कोविड हेल्प डेस्क भी संचालित की। इसके माध्यम से बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। डीआईजी ने अस्थायी जेल का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बंदियों को जरूरी एहतियात बरतने के लिए चेताया। जेल में अब तक चार बंदियों के संक्रमित मिलने पर उन्होंने कहा कि आगे इस संक्रमण में रोकने में कोई लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें