हरियाणा से शराब ला रहे स्कूटी सवार तस्कर को पकड़ा
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने हरियाणा से स्कूटी पर तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने टाबर तिराहे पर एक स्कूटी सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी से हरियाणा मार्का देशी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम रोहित पुत्र विजयपाल निवासी आशीर्वाद कालोनी सहारनपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।