दोपहर करीब पौने एक बजे जब वह वापस लौट रहे थे, तो गांव के रास्ते से हाईवे पर चढ़ते ही उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुस्तफा व उसकी बहन शाइस्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक शाइस्ता की बेटी हमना हादसे में सकुशल बच गई। उसे खरोच तक नहीं आई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक भाई-बहन के शव को उठाकर बेहट सीएचसी ले आई। हमना को पुलिस कोतवाली ले गई। मृतक मुस्तफा के मोबाइल फोन से उनकी शिनाख्त हुई, जिसके बाद उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। अभी तक परिजन बेहट नहीं पहुंचे है।