फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हिजबुल का आतंकी पाकिस्तान से लाया था एके-47... 29 किलो विस्फोटक पदार्थ से मचाना चाहता था तबाही

Sun, 09 Mar 2025 12:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एटीएस ने फरार चल रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हुसैन उर्फ उल्फत हुसैन को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसके कई नाम थे। समय-समय पर वह नाम बदलता रहता था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आतंकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी हुसैन एक समय में संगठन का सक्रिय सदस्य था, जो मुरादाबाद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था, जिस समय पुलिस ने उसे पकड़ा, तब उसके पास से एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार और 29 किलो विस्फोटक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। जांच में आया था कि यह सामान वह पाकिस्तान से लेकर आया था। हालांकि समय रहते उस पर शिकंजा कसा गया था, जिस कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सका था।
विज्ञापन

 

एटीएस के अनुसार, आतंकी नाम बदलने में माहिर था। वह कभी अपना नाम उल्फत हुसैन तो कभी मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक रखता था। 2006 में जमानत पर छूटने के बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था। तभी से मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। आतंकी हुसैन के पिता अताउल्ला पुंछ जिले के गांव फजलाबाद के पूर्व सरपंच रह चुके हैं, जबकि मौजूदा समय में हुसैन भी समाज सुधारक बना हुआ था। वह संपन्न परिवार से संबंध रखता है, लेकिन एक समय में हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रहा है। हालांकि पिछले कुछ साल से उसकी कोई ऐसी गतिविधियां सामने नहीं आई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह अब भी संगठन के संपर्क में है या फिर नहीं।
 

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से पकड़ा गया
एटीएस सहारनपुर की टीम ने 2006 से फरार चल रहे हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के आतंकी को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आतंकी की पहचान उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक पुत्र अताउल्ला निवासी गांव फजलाबाद, जिला पुंछ जम्मू कश्मीर के रूप में हुई।
 

एटीएस के अनुसार, आतंकी हुसैन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रहा चुका है। वर्ष 1999 से 2000 तक पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग भी ले चुका है। ट्रेनिंग के बाद वह मुरादाबाद आया था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जुलाई 2002 में मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस ने आतंकी हुसैन को पकड़ा था। उसके पास से एके-47, एके-56, 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 29 किलो विस्फोटक पदार्थ और 560 जिंदा कारतूस समेत अन्य असलहे बरामद किए गए थे।
 
विज्ञापन

2006 में जमानत पर आने के बाद वह फरार हो गया था। 2015 में मुरादाबाद की कोर्ट ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। हाल में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आतंकी को पकड़ने के लिए सहारनपुर एटीएस को जिम्मेदारी दी गई थी। एटीएस ने आतंकी को जम्मू-कश्मीर से पकड़कर मुरादाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें