फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्व MLC हाजी इकबाल और उनके दो बेटों की थाने में खुली हिस्ट्रीशीट

Sat, 14 May 2022 07:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल व उनके दो बेटों की थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हाजी इकबाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
हाजी इकबाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके दो बेटों जावेद व मोहम्मद वाजिद की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। मिर्जापुर थाने में तीनों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है। पिता-पुत्रों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य मामलों में दस से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस उसके बाकी दोनों बेटों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल कर रही है। उनकी भी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में पुलिस लगी है।

विज्ञापन


पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की घेराबंदी लगातार तेज करती जा रही है। हाजी इकबाल और उनके चोरों बेटों जावेद, मोहम्मद वाजिद, अफजाल और अलीशान के अलावा उसके नौकर नसीम आदि के खिलाफ मिर्जापुर थाने में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। अब मिर्जापुर पुलिस ने हाजी इकबाल और उसके दो बेटों जावेद व मोहम्मद वाजिद की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल की हिस्ट्रीशीट नंबर-3 श्रेणी (ब), मो. वाजिद की हिस्ट्रीशीट नंबर-4 श्रेणी (ब) और जावेद की हिस्ट्रीशीट नंबर-5 श्रेणी (ब) खोली गई है। हाजी इकबाल पर खैर की लकड़ी की तस्करी करने, अवैध खनन करने, भय पैदा कर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी, हेराफेरी करने, गैंगस्टर एक्ट समेत आदि के 28 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि उसके बेटे जावेद और मो. वाजिद के खिलाफ गैंगस्टर, एससी एसटी एक्ट, धमकी देने आदि के 12-12 मुकदमे दर्ज है। 

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल और उसके दो बेटों ही हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बाकी की हिस्ट्रीशीट भी जल्द खोली जाएगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें