फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर बड़ी कार्रवाई, नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Fri, 01 Jul 2022 06:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

अनुसूचित जाति के युवक की बरात रोकने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए नौ आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल दिया है।
विज्ञापन
बरात।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में दस दिन पूर्व अनुसूचित जाति के युवक की दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा बरात को रोकने के प्रकरण में पुलिस ने नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गांव रसूलपुर पापड़ेकी में दस दिन पूर्व अनुसूचित जाति के ग्रामीण के यहां विवाह समारोह था। इस दौरान बरात गांव के मार्ग से गुजर रही थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने गांव की मस्जिद के सामने से गुजरते वक्त बरात को रोक दिया था। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बैठा कर समझौता करा दिया था और एक पक्ष के लोगों पर शांति भग की कार्रवाई भी कर दी थी। 

यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को तहरीर देकर एससी, एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने काला, मोहसिन, अजमद, सलमान, गुलबहार, फुरकान, दिलशाद, जावेद, मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें