फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गोकशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर की फायरिंग, गोली लगने पर दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 10:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद में झबीरन मार्ग पर आधी रात को पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने पर पुलिस ने नदीम और साकिब को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली लगने से घायल गोतस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद क्षेत्र के झबीरन मार्ग पर देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोतस्कर मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी नदीम और अबुलमाली निवासी साकिब पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, एसआई अजब सिंह पुलिस फोर्स के साथ रेलवे लाइन पुल के नीचे झबीरन मार्ग पर गोकशी की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रहमतनगर की ओर से आई एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 
 

दोनों बाइक घुमाकर फरार होने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। जिसके बाद उन्होंने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें साकिब और नदीम गोली लगने से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

सीओ अभितेश सिंह ने बताया दोनों बदमाश गोकशी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। नदीम पर पहले से गैंगस्टर एक्ट और गोकशी समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, जबकि साकिब पर भी गोकशी से जुड़े कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो 315 बोर तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें