फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गंगोह में दिनदहाड़े छात्रा की गला रेतकर हत्या, प्लॉट में मिला लहूलुहान शव

Wed, 22 May 2024 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या कर दी गई। आवासीय कॉलोनी में खून से लथपथ शव प्लाॅट में पड़ा मिला। एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमें सबदलपुर निवासी मानवी तोमर के नाम से किताबें मिलीं हैं। हत्या को किसने अंजाम दिया यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
छात्रा की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव कॉलोनी के बीच एक प्लाॅट में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया है इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ राहगीर एक प्लाॅट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि प्लाॅट के अंदर खून से लथपथ हालत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है, जिसका गला रेता गया था। सूचना मिलने पर गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची।

छात्रा की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से एक बैग भी बरामद किया, जिसमें थाना कुतुबशेर के सबदलपुर गांव निवासी मानवी तोमर पुत्र राजेश के नाम से किताबें मिली। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।

परिजनों ने बताया कि मानवी गंगोह के एक इंस्टीट्यूट में बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। हालांकि शव मानवी का है या फिर नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। परिजन मौके पर पहुंचकर इसकी पुष्टि करेंगे।

यह भी पढ़ें: अजय पाठक हत्याकांड: अदालत आज सुनाएगी फैसला, शिष्य ने गुर समेत पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन

छात्रा की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद भी शिनाख्त की पुष्टि होगी। उधर, खून से लथपथ शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि थोड़ी देर पहले ही किसी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि हत्यारे कौन थे और हत्या प्लाॅट में हुई है या फिर शव को फेंका गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें